(Instant Karma): जायदाद के लिये पिता की हत्या कर भाग रहे युवक की सड़क हादसे में मौत..

उत्तर प्रदेश के रामपुर ज़िलें में होमगार्ड पिता की हत्या करने के बाद फरार हो रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार में दो मौत होने से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, शाहबाद के कोतवाली इलाके के गांव भगवंतपुर का मझरा में पिता की हत्या करने के बाद फरार हुए बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पाकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। दोनों के प्रकरण में पुलिस मुकदमा दर्ज करने में जुटी हुई है।
गांव भगवंतपुर का मझरा (तालकाबाद) निवासी बुद्धसेन कोतवाली में होमगार्ड के पद तैनात था। पुलिस के अनुसार रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि के बीच बुद्धसेन (55) के छोटे बेटे नेकपाल ने आपसी बंटवारे को लेकर घर में सो रहे पिता के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई हत्या। हत्या की सूचना बड़े बेटे ओमप्रकाश ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी करने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि छोटे बेटे नेकपाल ने पिता की हत्या की है। उसी दौरान पुलिस को एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत की सूचना मिली
घटनास्थल पर जाकर देखा तो पिता का हत्यारा छोटा बेटा नेकपाल (25) मिला। पुलिस ने उसके शव को लेकर भी पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों प्रकरणों में हत्या और दुर्घटना से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई चल रही है। मौके का मुआयना करने के लिए एडिशनल एसपी संसार सिंह भी सोमवार सुबह पहुंचे। उधर फॉरेंसिक टीम ने भी हत्या और एक्सीडेंट से संबंधित कुछ तथ्य जुटाए हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..
Haldwani : सूर्या गांव में बने होटल पर गिरी गाज_ ज़मीन सरकार में निहित..
हल्द्वानी में प्री-SIR मैपिंग में तेज़ी,, मतदाता ध्यान दें_चेक करें लिस्ट..
हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: आदेश की प्रति जारी, अब इस तारीख को अगली सुनवाई