

हल्द्वानी : एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने एक नई पहल की शुरुआत करते हुए थाने कार्यालय और पुलिस लाइनों में तैनात मुंशियों के लिए एक नया फरमान जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार कार्यालय में नियुक्त मुंशीयों को गश्त, संतरी और यातायात ड्यूटी निभानी पड़ेगी। एसएसपी मीणा ने बताया इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में समानता की भावना को विकसित करना और ड्युटियों को रोटेशन वार लगाने पर बल देना है।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि इसका मकसद जनपद में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में समान अवसर प्रदान करने तथा उनमें बेहतर तालमेल स्थापित करना है।
जिसके चलते अब थानों व पुलिस कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की भी रात्रि ड्यूटी लगाई जा रही है। जिसके तहत अब थानों, सीसीटीएनएस में नियुक्त मुंशी और कर्मचारी भी थानों में रात्रि गश्त करेंगे। पुलिस लाइन कार्यालय, मदो में नियुक्त मुंशी और कर्मचारी संतरी ड्यूटी निभाएंगे। यातायात सेल, सीपीयू में नियुक्त मुंशी और कर्मचारियों को यातायात ड्यूटी रोटेशन वार ड्यूटी करनी होगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..
उत्तराखंड : खतरनाक सुसाइड ? एक दिन में दो कोशिशें_ बाथरूम में मिला शव