

हल्द्वानी में कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज से छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दमदार तरीके से अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाली रश्मि लमगड़िया भाजपा में शामिल हो गई है। एमबीपीजी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशी को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हराकर कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज की पहली महिला अध्यक्ष बनी रश्मि लमगड़िया की जीत पूरे राज्य की छात्र राजनीति में उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गई थी।
रश्मि लमगलिया ने भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर ली है। देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष हल्द्वानी एमबीपीजी छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष कु रश्मि लमगड़िया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पूर्व सचिव निहित नेगी, नवल कुमार आर्य सहित अनेकों छात्र नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..