Ad

गहराते कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र अलर्ट.. इन 10 राज्यों के लिये रवाना की गयीं मल्टी डिसीप्लिनरी टीमें ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देश में कोरोना महामारी का संकट एक बार फिर गहराने लगा है. इस संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है. सरकार ने 10 राज्यों में मल्टी डिसिप्लीनरी टीमों को तैनात करने का फैसला लिया है. ताकि कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके. राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में तेजी से मामले बढ़ने लगे हैं. साथ ही कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट भी तेजी से फैल रहा है.

ADVERTISEMENTSAd


कहां तैनात की जाएंगी सेंट्रल टीमें 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि जिन राज्यों में कोरोंना
के मामले लगातार बढ़ रहे हैं या वैक्सीनेशन रेट कम है, वहां सेंट्रल टीमें तैनात की जाएंगी. ये टीमें अगले तीन से पांच दिनों तक राज्यों में तैनात रहेंगी. इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब शामिल हैं. हर शाम 7 बजे तक ये टीमें इलाके की स्थिति को रिपोर्ट करेंगी.

देश में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 415 हुए


भारत में अभी तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के कुल 415 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 115 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या देश छोड़कर चले गए हैं. ओमीक्रोन के सबसे अधिक 108 मामले महाराष्ट्र में सामने आए. इसके बाद दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मामले सामने आए.
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 7,189 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,79,815 पर पहुंच गयी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 77,032 हो गयी है. इस बीमारी से 387 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,79,520 हो गयी है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *