

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बेहद ही चौंकाने वाले सनसनीखेज़ हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। बीते रोज़ देहरादून के रायपुर थानों क्षेत्र में रविवार को मिले युवती के शव शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। जो कि वर्तमान में यहां क्लेमेनटाउन में तैनात है।

युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जोकि मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय की वहीं उससे मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून पहुंची थी।युवती बार-बार लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय से पत्नी का दर्जा मांग रही थी। उपाध्याय ने 9 सितंबर की रात युवती को जान से मारने की योजना बनाई। पहले राजपुर में एक क्लब में शराब पिलाई और फिर रायपुर रोड पर लॉन्ग ड्राइव के बहाने ले गया।

युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए
रात करीब ग्यारह बजे के बाद उपाध्याय ने अपनी कार में युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को वहीं सड़क किनारे नाले में फेंक दिया।
सिलीगुड़ी में हुई थी पहचान
लेफ्टिनेंट कर्नल उपाध्याय पिछले साल तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। इस दौरान यहां बार डांसर श्रेया निवासी नेपाल के साथ उसकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच संबंध बने। लगातार मिलने जुलने लगे। इसके बाद जब गत जुलाई में उपाध्याय की पोस्टिंग देहरादून हुई तो वह श्रेया को भी यहीं ले आया। पहले होटल में रखा और फिर फ्लैट किराए पर दिलाया। इस फ्लैट पर उपाध्याय भी आता जाता था। इसका पता उपाध्याय की पत्नी को चल गया था। इसी कारण उपाध्याय ने उसे जान से मारने की योजना बनाई थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..