उत्तराखंड में यहां भूकंप के झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग


उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में 3.2 मेग्नीट्यूड की तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी पुष्टि आपदा कंट्रोल रूम ने की. कंट्रोल रूम के अनुसार भूकंप का केंद्र, जमीन से पांच किलोमीटर नीचे थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. भूकंप के दौरान कुछ देर तक झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी कि उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
उत्तरकाशी काफी सेंसिटिव है और यहां पर पिछली बार देखा गया था कि कैसे घरों में और जमीनों में बड़ी-बड़ी दरारें आने लगी थी. फिलहाल आपदा प्रबंधन विभाग एक्सपर्ट्स की राय ले रहा है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ओखलकांडा के बसौटीया पुल की बदलेगी तस्वीर..
हल्द्वानी-लालकुआं में खाद्य विभाग का छापा, घी-किशमिश और बेसन के नमूने भेजे