

उत्तराखंड में आज से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। उच्च हिमालय क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक के साथ लंबे समय के बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
आज से उत्तरकाशी सहित अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और आसपास के क्षेत्र में भारीबारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा देहरादून में शनिवार को मौसम साफ रहा और चटख धूप खिलने से तापमान में भी कोई कमी नहीं आई है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक है और फिलहाल कड़ाके की ठंड भी महसूस नहीं की जा रही है।
हालांकि सोमवार को होने वाली बारिश से ठंड में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। रुद्रप्रयाग में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर अनुपात हो सकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..