उत्तर प्रदेश में सियासी चक्र बदल गया, स्मृति को प्यादे ने पीटा_डिंपल जीती,रामपुर में खेला…

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी हार गई हैं। कांग्रेस के के एल शर्मा ने अमेठी सीट से जीत दर्ज की कर ली है। वही मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने जीत दर्ज कर ली है। उत्तर प्रदेश की हॉट सीट रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहिबुल्लाह ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 1लाख 40 हजार वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।

चर्चाओं का केंद्र बनी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से कांग्रेस के राहुल गांधी ने 3 लाख से अधिक वोटो से जीत दर्ज की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से जीत गये हैं। उन्होंने 1,52000 वोटो से जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कम मार्जन से यह तीसरी जीत है। प्रत्याशी अजय राय को 4 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।

अब बात करें उत्तर प्रदेश की अयोध्या की, तो यहां फैज़ाबाद सीट से भाजपा के दिग्गज लल्लू सिंह चुनाव हार गए हैं। यहां समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है।

वहीं उत्तर प्रदेश में मतगणना के दौरान कांटे की टक्कर चल रही है।भाजपा रुझानों में 36 तो वहीं कांग्रेस सपा के गठबंधन वाले इंडिया को 42 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

up Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE: यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी-इंडिया गठबंधन में टक्कर चल रही है। वाराणसी से पीएम मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। 

अमेठी से स्मृति ईरानी हार गई हैं। सुलतानपुर में मेनका गांधी भी हार गई हैं। रुझानों में सियासी समीकरण बदल रहे हैं कई दिग्गज पीछे हैं। वहीं  रायबरेली से राहुल गांधी और कन्नोज से अखिलेश यादव आगे है।

मैनपुरी से डिंपल यादव जीत गई हैं।  पिछले दो चुनावों में यहां की जनता भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 71 और 2019 में 62 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी। वहीं नतीजे कई सियासी सूरमाओं के भाग्य का फैसला करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *