

लालकुआं श्री नित्यानंद प्रभु पाद आश्रम गोधाम हल्दुचौर में हनुमान जन्मोत्सव विराट एवं भव्य बनाने की जोरदार तैयारियां चल रही है। इसके तहत सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 16 करोड़ हरि नाम जाप कर प्रभु हनुमान को अर्पित किए जाएंगे ।
यह जानकारी आज यहां नगर के जगदीश होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोधाम हल्दुचौर के प्रबंधक स्वामी रामेश्वर दास ने दी उन्होंने कहा कि कुमाऊं का सबसे बड़ा गौधाम हल्दुचौर जहां वर्तमान में 1100 सौ से ज्यादा निराश्रित गोवंश है जिन की व्यवस्था सभी के सहयोग से होती है ।
जहां नित्य ब्रह्म मुहूर्त से लेकर रात्रि शयन बेला हरि नाम संकीर्तन गुंजायमान रहता है तथा गौ धाम हल्दुचौर में 1100 अखंड श्रीमद्भागवत का मूल पाठ अपने आप में भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण की आराधना का सर्वश्रेष्ठ साधन है। उन्होंने 6 अप्रैल को आयोजित हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों के संदर्भ में बताया कि कलिकाल में हनुमान जी की पूजा अर्चना वंदना आराधना करने से समस्त मनोरथ की प्राप्ति होती है ।
और प्रभु राम योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती रहती है उन्होंने कहा कि हनुमान जी की आराधना से व्यक्ति की भक्ति सुदृढ़होती है। और जब भक्ति सुदृढ़ होती है जो ज्ञान और वैराग्य की स्वत ही प्राप्ति हो जाती है । उन्होंने कहा कि हनुमान जी को विद्यावान गुनी अति चातुर कह रखा है अर्थात व्यक्ति उनकी आराधना से बुद्धिमान विद्यावान शीलवान गुणवान साक्षी पराक्रमी जान भक्ति वैराग्य तपस्या साधना जैसे गुणों से परिपूर्ण हो जाता है।
स्वामी रामेश्वर दास ने बताया कि 6 अप्रैल की सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ऐसे सोलह सौ करोड़ हरि नाम हनुमान जन्मोत्सव पर ज्ञान और भक्ति के प्रदाता हनुमानजी को अर्पित किए जाएंगे । पत्रकार वार्ता में उनके साथ ज्वाला प्रसाद तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बीडी खोलिया भी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ