
उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में राजपुरा क्षेत्र में गौला से सटे जंगल में 12 साल की लड़की के साथ घिनौना काम करने की कोशिश की गई और जब दरिंदा अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाया तो पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या की कोशिश की। पत्थर मार-मार कर उसने लड़की का जबड़ा तोड़ दिया। सिर पर कई हमले किए और उसे मरा समझ कर मौके से फरार हो गया। राजपुरा गेट से कई पैदल रास्ते नदी की ओर जाते हैं। करीब आधा किली मीटर नदी की ओर जंगल किनारे झाड़ियों में संध्या लहूलुहान हालत में पड़ी थी। जहां वो पड़ी थी, वहां पानी की बोतल, एक पॉलीथिन में खाने की डिब्बा और नमकीन पड़ी थी। ये स्थान पैदल कच्चे रास्ते से करीब 150 मीटर जंगल की ओर गया था, जहां लड़की पड़ी थी।
वहीं बकरी चरा रहे लोगों ने लड़की कराह सुनी तो आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में लड़की को सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना में लड़की के करीबी पर शक जताया जा रहा है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला एक व्यक्ति इन दिनों अपने घर के निर्माण में लगा है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति निर्माण के लिए मंगलवार की सुबह गौला नदी से रेता निकालने गया था। उसे घर लौटने में देरी हुई तो पत्नी ने 12 साल की बेटी को खाना लेकर पिता के पास भेजा। घर से दूर पिता के लिए खाना लेकर निकली संध्या वहां पहुंची ही नहीं। इधर, जब पिता घर पहुंचा और पत्नी ने बेटी के बारे में पूछा। आनन-फानन में पिता अपने साले के साथ बेटी की तलाश में निकल पड़ा।
गौला नदी किनारे जंगल के पास बकरी चरा रही माया और उसके पति सुरेश कश्यप ने बताया कि एक लड़की लहूलुहान हालत में आर्मी कैंट की दीवार के पीछे झाड़ियों में पड़ी है, जिसे पुलिस सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गई है।सुशीला तिवारी अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने लड़की परीक्षण शुरू किया।
लड़की के चेहरे और सिर पर इस कदर वार किया गया था कि वह उठने लायक नहीं बची थी। उसके मुंह से सिर्फ कराह निकल रही थी। पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो उसने खुद ही अपना और पिता का नाम बताया। साथ ही कहा कि उसे एक लड़के ने मारा है और फिर कहा कि उसके साथ रेप की कोशिश की गई है।
जिसके बाद पता लगा कि वजनदार चीज से लड़की के चेहरे पर हमला किया गया है। जिसकी वजह से लड़की का जबड़ा टूट गया है, होंठ से लेकर ठुड्डी तक और सिर के पीछे गहरा घाव है। चिकित्सकों की दूसरी टीम इस बात का पता लगा रही है कि क्या लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया गया है। फिलहाल डॉक्टर घायल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं लेकिन अभी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शायद डरे होने की वजह से वह बार-बार बयान बदल रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड को भेजा गया है। साथ ही सीओ को पूरे मामले की गहन छानबीन के लिए कहा है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी