हल्द्वानी के इस इलाके में सपा और कांग्रेस समर्थकों में हुआ बवाल,पुलिस बल तैनात..देखिये वीडियो


हल्द्वानी : बनभूलपुरा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित बूथ में कांग्रेस व सपा समर्थकों में हुई हाथापाई पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया साथ ही इस क्षेत्र में फ़ोर्स भी बढ़ा दी।
उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है, जिसके लिए आज सुबह से ही मतदाता केंद्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई है। वहीं दूसरी ओर बनभूलपुरा के जीजीआईसी बनभूलपुरा में बने मतदाता केंद्र के पास समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के समर्थकों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
कुछ ही देर बाद झगड़ा समर्थकों के बीच काफी बढ़ गया, झगड़े में दोनों पार्टियों के समर्थकों को थोड़ी बोहोत चोट भी आई है। मामले की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी व थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी अपने अधीनस्थों व अवश्य फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने मामले को पूर्ण रूप से शांत कराया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..