Ad

उत्तराखंड के इन जिलों में आज तूफानी बारिश के आसार..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के आठ पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं, अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई है। संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका जताई है। 

भारी बरसात के बाद कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित

सोमवार को बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे प्रदेश में करीब 43 सड़कें बंद हो गईं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में छोटी बड़ी मिलाकर करीब 43 सड़कें बंद थीं।

इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं। सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, जो अधिकारी कर्मचारी इस काम में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *