अगले तीन दिन में 26फ्लाइट्स ,कीव में नहीं है कोई भारतीय नागरिक.. विदेश सचिव



यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का काम जारी है. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के अलावा अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल हैं. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि पोलैंड और स्लोवाक गणराज्य के हवाई अड्डों का भी इस्तेमाल किया जाएगा.

विदेश सचिव ने कहा, “हमने जब अपनी पहली एडवाइजरी जारी की थी उस समय यूक्रेन में लगभग 20,000 भारतीय छात्र थे, तब से लगभग 12,000 छात्र यूक्रेन छोड़ चुके हैं। बाकी बचे 40% छात्रों में से लगभग आधे संघर्ष क्षेत्र में हैं और आधे यूक्रेन के पश्चिमी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं या उसकी तरफ बढ़ रहे हैं.”
यूक्रेन और रूस के संघर्ष के बीच, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जानकारी देते हुए कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में अब कोई भी भारतीय नहीं फंसा है. पूरे यूक्रेन से अभी तक 12 हजार छात्रों को निकाला जा चुका है. जबकि यूक्रेन के खारकीव समेत दूसरे इलाके में अब भी 8000 भारतीय छात्र फंसे हुए हैं.
‘कीव में हमारे और नागरिक नहीं हैं’
हर्षवर्धन श्रृंगला ने, “हमारे सब नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है, हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक कीव में हमारे और नागरिक नहीं हैं, वहां से हमें किसी ने संपर्क नहीं किया है.”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert