

उत्तराखंड उच्च न्यायालय में यू.पी.पुलिस द्वारा काशीपुर में महिला हत्याकांड को लेकर मृतक के पति ने क्रिमिनल रिट पैटिशन दाखिल की है।

पैटिशन में सी.बी.आई.जांच समेत रिट के निस्तारित होने तक कुमाऊं के डी.आई.जी.और उधम सिंह नगर जिले के एस.एस.पी.की मॉनिटरिंग करने की बात भी कही गई है।
उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित कुंडा थाने में बीती 12 अक्टूबर को जसपुर भाजपा के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर में दबिश के नाम पर यू.पी.पुलिस घुस गई थी। सिविल ड्रेस और नशे की हालत में बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां लेकर आई पुलिस की फायरिंग में प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान पीड़ित के परिवार ने विरोध किया और बिना यू.के.पुलिस के आए यू.पी.पुलिस के 12 में से 4 जवानों को पकड़ लिया और घर से महज 400 मीटर दूर कुंडा पुलिस को सौंप दिया था।
महिला की मौत के बाद मामला गरमा गया और दो राज्य की पुलिस आमने सामने दिखी। याचिकाकर्ता ने न्यायालय से प्रार्थना की है कि काशीपुर हत्याकांड में घटनाओं को प्रभावित किया जा सकता है और इसकी सी.बी.आई.जांच कराने की जरूरत है। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस के शामिल होने के कारण मामले में न्याय मिलने में मुश्किल हो सकती है। उन्होंने जांच के दौरान मंडल के डी.आई.जी.और यू.एस.जिले के एस.एस.पी.को याचिका। निस्तारित होने तक जांच की मोनेटरिंग करने की भी प्रार्थना की है । गुरताज भुल्लर की इस याचिका पर शुक्रवार को वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की पीठ में सुनवाई होने की उम्मीद है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली