

उत्तखण्ड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे हेमंत द्विवेदी का उनके आवास पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एंव युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
इस दौरान युवा भाजपा नेता रमेश कुनियाल,सुभाम अडोला,शेखर सम्भल,गोवद दानू ,प्रकाश आर्य ,बलवीर बिष्ट, भीम रावत समेत तमाम भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एंंव कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता बनने पर उनको बधाई दी,
इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद अदा करते हुए कहा की उनको जो जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने दी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल हो उसको लेकर वह लगातार बेहतर प्रयास करेंगे। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को वह जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे, सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नीति के तहत प्रदेश और केंद्र की सरकार जनता के लिये समर्पित है।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..