

उत्तराखंड में नैनीताल के रिहायशी क्षेत्र में एक गुलदार दिन के उजाले में घरों के आगे टहलता कैमरे में कैद हुआ है। गुलदार दिखने से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है और उस क्षेत्र की सड़कें सुनसान हो गई हैं।
नैनीताल में तल्लीताल के रैम्जे हॉस्पिटल मार्ग में पड़ने वाले रिहायशी क्षेत्र में गुलदार दिखने से दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि तल्लीताल में वैलकम और विनायक होटल के पीछे की साइड एक गुलदार दिखा। किसी सख्श ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
गुलदार रेलिंग में चढ़ने के बाद सीढ़ियों की तरफ आ गया। इसके बाद गुलदार सीढ़ियों के रास्ते सतर्कतापूर्वक उतर गया। कुत्तों का शिकार करने के लिए उसके पीछे आया गुलदार इधर उधर कुत्तों को तलाशता रहा।
ये भी बताया जा रहा है कि सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद रात के वीडियो में गुलदार निडर होकर सीढ़ियों से गुजरता हुआ पहले सड़क में उतरा और फिर दूसरे रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्रीय लोग भयभीत हैं और गुलदार को पिंजरे में पकड़कर दूर छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर