

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पौड़ी जनपद में 10 फरवरी को जिला कांग्रेश पौड़ी गढ़वाल कांग्रेश हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आयोजित करेगी इस यात्रा में राज्य कांग्रेश में केंद्रीय संयोजक अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेश उपाध्यक्ष और जिला कांग्रेस हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी धीरेंद्र प्रताप और पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूरी प्रतिभाग करेंगे।
यात्रा का संयोजन जिला कांग्रेस पौड़ी के अध्यक्ष विनोद नेगी करेंगे जबकि श्रीनगर में कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर एडवोकेट यात्रा का संचालन करेंगे।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया राज्य कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी अजय कुमार लल्लू 9 तारीख से ही टिहरी जनपद के देवप्रयाग और नरेंद्र नगर में यात्रा अभियान की शुरुआत करके 10 फरवरी को पौड़ी में प्रवेश करेंगे इसके बाद वे रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद का भी दौरा करेंगे धीरेंद्र प्रताप ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का हाथ जोड़ो यात्रा अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है और वे स्वयं श्रीनगर में इस अभियान की शुरुआत कर चुके हैं ।
उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के सहयोगी रहे शीर्ष युवा कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट द्वारा सतपुली में की गई अभूतपूर्व हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा मैं राहुल गांधी ने जो संघर्ष और त्याग के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं उसके साक्षी और सहयोगी राजपाल बिष्ट रहे हैं और इसीलिए जनता ने उनको हाथों-हाथ लिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..