

उत्तराखंड के नैनीताल में बेमौसमी ओलावृष्टि ने फल, फूल, सब्जी और कृषि उद्पादों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ओलों की तेजी इस कदर थी कि कुछ ही समय में शहर सफेद हो गया। नैनीताल का तापमान नौ डिग्री तक गिर गया।
नैनीताल में आज सवेरे से ही आसमान में बादलों का राज था। हल्की बारिश और हवाओं ने मौसम में तापमान को धड़ाम से गिरा दिया। पूरे शीतकाल में बर्फबारी और बरसात की कमी देखने के बाद अब मार्च माह के अंत में ओलों से न केवल फसलों को भारी नुकसान हो रहा है बल्कि ठंड बढ़ने से स्थानीय लोगों को मुसीबतों का सामना भी करना पड़ रहा है। पहाड़ों में इनदिनों फसलों के साथ देशभर के पसंदीदा सेब, खुमानी, पुलम, आड़ू, नाशपाती, काफल आदि लगने का मुख्य समय है।
इस ओलावृष्टि से इन फलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। इससे नाले, छत, सड़क, बरांड आदि जगह सफेद हो गई और फिसलन भरी हो गई। तापमान में भी जबरदस्त गिरावट हुआ और तापमान 9डिग्री के आसपास अगकर थम गया। पर्यटक भी अपने होटलों के कमरों में जा दुबके। स्थानीय लोगों ने भी बाहर न निकालकर अपने को चोटिल होने से बचाया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video