

ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में में हुई सांस्कृतिक संध्या में ‘हुड़किया दा बैंड’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा, पर्यटकों के लिए हररोज सजेगा ये सांस्कृतिक मंच।

नैनीताल के बी.एम.साह ओपन थिएटर में आज पर्यटन सीजन को देखते हुए संस्कृतिय संध्या की शुरुवात हुई। इस सांस्कृतिक संध्या को सुनने के लिए शहर की म्यूजिक लवर जनता के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे। ओपन थिएटर में हुए इस फ्री शो में स्थानीय और आसपास के मझे हुए कलाकारों ने भाग लिया। स्टेज में कलाकारों ने हुड़किया, ढोल, नगाड़े, मजीरा, गिटार, पियानो, माउथ ऑर्गन आदि बजाकर अपनी कला दर्शायी। नगर पालिका के चैयरमैन सचिन नेगी ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर इस बन्द पड़े क्षेत्र को संजोया और संवारा गया।
यहां आज से संस्कृतिक कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। अब आने वाले पर्यटन सीजन में हररोज यहां कलाकार अपनी कुछ न कुछ परफॉर्म करेंगे। चैयरमैन सचिन नेगी ने ये भी कहा कि इस प्लैटफॉर्म में स्थानीय कलाकारों ने आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम में अमन महाजन ने ‘हुड़किया दा बैंड’ की तरफ से प्रस्तुति दी। कलाकारों ने नए और पुराने गाने सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अल्मोड़ा पर्यावरण संस्थान में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम को कार्रवाई के निर्देश
तीन चोर और एक मैकेनिक_ हल्द्वानी से भीमताल तक ऐसे चलता था पूरा नेटवर्क,6 बाइक बरामद
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा
धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani