नैनीताल में कमिश्नर ने विकास कार्यों का लिया जायज़ा, ट्रीटमेंट के दिए निर्देश


उत्तराखण्ड के नैनीताल में सचिव मुख्यमंत्री व् कमिश्नर कुमाऊँ ने आज विकास एवं सौंदयकर्ण कार्यों का स्थलीय निरिक्षण किया। कमिश्नर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन से पहले एक माह में सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक सम्पन्न करें तांकि पर्यटकों को परेशानियों का सामना ना करना पडे। कमिश्नर ने इस दौरान मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता देखने के साथ काम जल्द पूरा करने को कहा है।
लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये हैं कि वो तत्काल लोवर मालरोड़ के ट्रीटमेंट का काम शुरु करें और सड़क को बचाने का काम करें। उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि वो शहर में अवैध तौर पर पड़े निर्माण सामग्री व् अन्य सामग्री जब्त करने के साथ शहर की सुंदरता बनाएं ताकि पर्यटक यहां से सुनहरी यादें लेकर जाएं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन