हल्द्वानी में ये 12 इलाके माइक्रो कंटेनमेंट ज़ोन में तब्दील .. जानिये पाबंदी वाले मोहल्लों की तादाद


हल्द्वानी :: शहर में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताजा हालात के मुताबिक हल्द्वानी शहर में कोरोना के प्रसार की रोकथाम के लिए इंसीडेंट रिस्पांस टीम की संस्तुति पर 12 और नए माइक्रो कंटेनमेंट रन बनाए गए हैं इन इलाकों में लोगों की आवाजाही भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।

हल्द्वानी शहर में आज जो इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील हुए उनमें सुरभी कॉलोनी मल्ली बमौरी, सी 0ए0- 75/1 जज फार्म , मुखानी कृष्णा विहार छोटी मुखानी ,केनाल रोड कालटैक्स निर्मला स्कूल के पीछे, गली नंबर 12 लोहरियासाल तल्ला ऊंचा पुल, तिलक नगर लालडांठ रोड, गली नंबर 3 आदर्श नगर मुखानी, चंद्रावती कॉलोनी छोटी मुखानी, गोविंदपुरम आरके टेंट हाउस रोड, आनंदपुरी फेज़ -2 नवाबी रोड,अम्बा विहार तल्ली बमौरी, शिव विहार गैस गोदाम रोड शामिल है
शहर में अब तक 102 माइक्रोकंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं जिसमें से आज 27 क्षेत्रों से पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं अब तक 59 कंटेंटमेंट क्षेत्रों को कोविड की पाबंदियों से मुक्त कर दिया गया है वर्तमान में शहर के अंदर 44 मिनी कंटेनमेंट ज़ोन आस्तित्व में हैं।इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की भी हिदायत दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…