Ad

हल्द्वानी में गजब चोर, लिख कर गये- चोरी तो करी पर सोना नहीं मिला है_माफ करना…

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी शहर में गजब चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोर तसल्ली से घर खंगालने के बाद मैसेज लिख कर गए, चोरी तो करी पर सोना नहीं मिला है.. माफ करना चोरी के लिए…।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र के ऊंचा पुल में चोरों ने एक रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर को अपना निशाना बनाया लेकिन पूरा घर खंगालने के बाद चोर नगदी के अलावा चांदी का सामान और जेवर अपने साथ ले गए, तो चोरों ने अलमारी और ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर अपनी बात लिखी दी कि , चोरी तो करी पर सोना नहीं मिला है_माफ करना चोरी के लिए, चोर घर से करीब 60000 रुपए और चांदी की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर गए हैं।

नैनीताल बैंक से रिटायर्ड प्रकाश चंद बहुगुणा का हल्द्वानी के ऊंचापुल लोहरियासाल मल्ला गली नंबर एक में मकान है। उन्होंने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया,” उनके दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं घर पर उनकी पत्नी रहती है बेटी की छुट्टी आने के बाद वह पूरे परिवार के साथ बीते 11 अप्रैल को पिथौरागढ़ गए थे 13 अप्रैल की सुबह उन्हें किसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर उन्होंने अपने पड़ोस में ही रहने वाले रिश्ते के साडू को घर भेजा। उन्होंने बताया कि उनके मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था सभी अलमारी के दरवाजे खुले हुए थे”.

घर में चोरी की सूचना मिलने पर वह वापस हल्द्वानी आए, चोरों ने घर खंगालने के बाद अलमारी और ड्रेसिंग टेबल पर पेंसिल लिखा था की.. चोरी तो की है पर सोना नहीं मिला माफ करना।चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का इन्वेस्टिगेशन किया है उन्होंने बताया चोरों की तलाश की जा रही है।


प्रकाश चंद बहुगुणा ने बताया कि वह सोने की जेवर और नगदी बैंक के लॉकर में ही रखते हैं। घर पर रखे रुपए किसी काम के लिए निकल गए थे। यहां आपको जानकारी के लिए बताते चलें चोरों ने होशियारी दिखाते हुए पकड़े न जाएं इसकी गरज से सीसीटीवी की DVR भी अपने साथ ले गए। वहीं पुलिस अब इलाके में आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *