Ad

हल्द्वानी में बाप-बेटे की अनोखी जोड़ी_चरस खपाने की फिराक में पकड़े गए..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जल्द अमीर बनने की लालच में आदमी गलत रास्ते चुनता है लेकिन उसका अंजाम बोहत बुरा होता है। हम यहां बात कर रहे हैं अवैध नशे के धंधे की। जनपद नैनीताल की सरजमीं पर नशे के धंधे पर पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। इसके बावजूद इस काले धंधे में मोटी कमाई के लालच में आए दिन कुछ लोग अमीर बनने का झूठा ख्वाब सजा लेते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

ऐसा ही एक बड़ा हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जिसमें हल्द्वानी के बाप और बेटे को चरस की तस्करी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

बीते 19 अक्टूबर की रात को मोटरसाइकिल पर सवार यह बाप बेटे लगभग 1 किलो 322 ग्राम चरस के साथ नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र से गिरफ्तार हुए हैं इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी वाहन(मोटरसाइकिल) को सीज़ भी कर दिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कुबूल किया ज्यादा पैसा कमाने की लालच में वह चरस मुक्तेश्वर से इकट्ठा कर हल्द्वानी में खपाने की फिराक में थे। त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वह आसानी से अपने प्लान में कामयाब हो जाएंगे ऐसा उन्होंने सोचा था।लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली सटीक इनफॉरमेशन पर हल्द्वानी निवासी दोनों बाप- बेटे चरस की खेप के साथ भवाली में पकड़े गए।

ये दोनों गिरफ्तार –

1- फहीम अहमद पुत्र अकील अहमद उमर 55 वर्ष निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पीछे इंदिरा नगर थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल


2- फैजान पुत्र फहीम अहमद उमर 19 वर्ष निवासी इंदिरा नगर मोहम्मदी मस्जिद के पीछे वाली गली थाना बनभूपुरा जिला नैनीताल

बरामदगी–
01.322 किलोग्राम चरस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page