धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, पंचायत चुनाव समेत कई बड़े फैसलों की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत और प्रशासनिक हलकों में आज का दिन काफी अहम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आज मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। खासकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर यह बैठक बेहद निर्णायक मानी जा रही है।

राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धामी कैबिनेट इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। पंचायतों में तैनात प्रशासकों के कार्यकाल को पहले ही 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

इसके अलावा आरक्षण से संबंधित नोटिफिकेशन भी पंचायती राज विभाग द्वारा जारी किया जा चुका है। आगामी 19 जून को आरक्षण प्रस्ताव को उत्तराखंड शासन और राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा जाएगा। यही वजह है कि आज की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर ठोस रणनीति पर मुहर लग सकती है।

मंत्रिमंडल उप समिति, जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कर रहे हैं, द्वारा तैयार रिपोर्ट भी आज कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इस रिपोर्ट में निकायों की स्थिति को बेहतर बनाने और प्रशासनिक सुधारों से संबंधित सुझाव शामिल हैं। इस पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी आज की बैठक में कुछ अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है जिसके तहत अब परिवार रजिस्टर की नकल के आधार पर भी आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए जा सकेंगे।

प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर रोगी कल्याण समिति गठित किए जाने का प्रस्ताव भी आज कैबिनेट में रखा जाएगा।

शिक्षा विभाग की ओर से तैयार ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को भी आज की बैठक में स्वीकृति मिल सकती है।

राज्य में लंबे समय से सेवा दे रहे उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर भी आज की बैठक में ठोस नीति बनाए जाने पर फैसला हो सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page