उत्तराखंड : यात्रा का है प्लान तो पढ़ लें ये ख़बर_ नैनीताल समेत इन जिलों में अलर्ट..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून में गर्जन के साथ बारिश और अधिकांश समय बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा के लिए निकले। जो लोग यात्रा मार्ग पर हैं वह सतर्कता बरतें।

रविवार को हुई बारिश से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और शाम के समय गर्मी से भी कुछ राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

देहरादून में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाई चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं-कहीं हल्के और भारी भूस्खलन की संभावना भी है। जिससे रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं।

रविवार को हुई बारिश से देहरादून के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
रविवार को दिनभर वैसे तो बादल छाए रहे लेकिन उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रखा। दोपहर बाद हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन उमस बरकरार रही। रात के समय गर्मी से जरूर कुछ हद तक राहत मिली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *