I.G. गढ़वाल का सख़्त एक्शन,बड़ी लापरवाही पर थानाध्यक्ष सस्पेंड..


नव वर्ष के दौरान गढ़वाल रेंज के प्रत्येक थानाध्यक्ष को बॉर्डर और संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे, लेकिन थानाध्यक्ष क्लेमेन्टॉउन जनपद देहरादून, अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाए गए। उन्हें बिना सूचना के चेकिंग पॉइंट्स पर उपस्थित नहीं होने पर सस्पेंड कर दिया गया।
रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिया था कि वीकेंड के बावजूद बॉर्डर की संवेदनशीलता को देखते हुए चेकिंग करनी जरूरी है। बावजूद इसके, थानाध्यक्ष ने चेकिंग के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए।
इसके अलावा, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भी कड़ी कार्रवाई के आदेश थे। हाल ही में राजपुर थाना पुलिस ने कोबरा गैंग के दो विदेशी नागरिकों को कोकेन के साथ गिरफ्तार किया था, जो क्लेमेन्टॉउन थाना क्षेत्र में लंबे समय से रह रहे थे। लेकिन इस मामले में क्लेमेन्टॉउन थाना पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी, जो थानाध्यक्ष की नशा तस्करी के खिलाफ नकारात्मक रुख को दर्शाता है।
इस गंभीर लापरवाही के चलते थानाध्यक्ष क्लेमेन्टॉउन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को इस प्रकरण की जांच एक राजपत्रित अधिकारी से कराने के निर्देश दिए गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद