बड़ी खबर :( उत्तराखंड ) डेढ़ महीने बाद सौ प्रतिशत सवारियों के साथ पर्वतीय रूटो पर आज से फिर रफ़्तार भरेंगी बसें..

Dehradun : बड़ी खबर आ रही उत्तराखंड से जहाँ शासन ने प्रदेश के पर्वतीय रुटों पर आज से बस संचालन शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि पुराने किराये पर ही यात्री यात्रा कर सकेंगे. इसके साथ ही अंतरराज्कीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन 100 प्रतिशत यात्रियों के साथ करने की छुट मिलने के बाद परिवहन व्यवसायियों ने प्रदेश में बस संचालन का इरादा किया है. आपकों बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद लगभग डेढ़ महीने से प्रदेश भर में पर्वतीय रुटो पर बसों का संचालन बंद था लेकिन आज एक बार फिर बसों का संचालन शुरू हो रहा है.
तड़के 4 बजे से विभिन्न रूटों पर बसें संचालित होनी शुरू हो जाएंगी। दो मई से पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया था। बसें नहीं चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। अंतरराज्यीय सार्वजनिक वाहनों का संचालन 100 प्रतिशत सवारी के साथ करने की एसओपी जारी होने के बाद बस कंपनियों ने बसें चलाने का निर्णय लिया है।ऋषिकेश से उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, श्रीनगर समेत तीन दर्जन से अधिक रूटों पर प्रतिदिन सौ से अधिक बस सेवाएं संचालित होती है। टीजीएमओसी के अध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने बताया कि सोमवार से पर्वतीय रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। पहले दिन 10 फीसदी बसों का ही संचालन किया जायेगा। सवारियां बढ़ने पर अधिक बसें चलाई जायेगी। यातायात कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि वाहनों का संचालन 100 प्रतिशत सवारियों के साथ करने की एसओपी जारी होने के बाद बस कंपनियों ने बसें चलाने का निर्णय लिया है। सोमवार को सुबह 4 बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन