बड़ी ख़बर : हाई स्कूल और इंटर के बोर्ड रिज़ल्ट्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स अब अपने स्कूलों में ही देंगे परीक्षा..ये तिथियां घोषित

उत्तराखण्ड: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे विद्यार्थी 22 अक्तूबर से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा अपने ही स्कूल में दे सकेंगे। इसके लिए बोर्ड से चार जिलों के सीईओ को आदेश जारी कर दिया है। इन जिलों से आठ छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे।
बोर्ड के अपर सचिव बृजमोहन रावत ने बताया कि 31 जुलाई को कोरोना संक्रमण के चलते 9वीं और 11वीं के अंकों के आधार पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। इसके बाद परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्रों को दोबारा से परीक्षा देने का मौका दिया गया। अल्मोड़ा से 12वीं के 2 छात्र, हरिद्वार से 10वीं के 2 छात्र, नैनीताल से 10वीं और 12वीं का 1-1 छात्र और ऊधमसिंह नगर से 12वीं के 2 छात्रों ने परीक्षा दोबारा से देने के लिए आवेदन किया है।
परीक्षा तिथि 22 से 28 अक्तूबर घोषित की गई है।
स्कूल के प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक रहेंगे
जिस स्कूल के छात्र ने परीक्षा दोबारा देने का निर्णय लिया है, उसके लिए उसी स्कूल में बोर्ड परीक्षा कराने की व्यवस्था की गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य को ही केंद्र व्यवस्थापक बनाया जाएगा। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर दो बाहरी शिक्षकों की स्कूल में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगाने के आदेश दिए गए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..