BIG NEWS : हल्द्वानी और दून राजकीय मेडिकल कालेजों के छात्रों, छात्राओं को सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी..अब देनी होगी कम फीस.. लिया गया ये बड़ा फैसला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड : राज्य में पिछले काफी समय से उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को भारी फीस का भुगतान करना पड़ रहा था लेकिन अब प्रदेश की ढाणी सरकार ने इसको लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर ली है जी हां धानी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में बांड प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू करें जिसके तहत जो तमाम बच्चे बांड के तहत प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं वह बांड भरकर कम फीस में पढ़ाई कर सकते हैं लेकिन जो बॉन्ड नहीं भरना चाहते उनके लिए पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी यानी उन्हें महंगी फीस ही देनी होगी।

यहां आपको बताते चलें की खंडूरी सरकार के द्वारा यह फैसला लिया गया था कि प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई बांड भरकर कराई जाएगी जिसके तहत डॉक्टरों को पढ़ाई के बाद पहाड़ी इलाकों में अपनी सेवाएं देनी होगी लेकिन मेडिकल कॉलेजों में ज्यादातर पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं ने बांड को तोड़ डाला और सरकार को इससे काफी नुकसान हुआ इसके बाद देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *