

हल्द्वानी : नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह के हल्द्वानी और गौलापार क्षेत्र में जमीनों की खरीद-फरोख्त की जांच के आदेश देने के बाद से ही जिला विकास प्राधिकरण और प्रशासन की टीम की कार्यवाही लगातार जारी है।
प्राधिकरण की उपसचिव और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, ऋचा सिंह के द्वारा अवैध जमीन की खरीद-फरोख्त में लिप्त भू माफियाओ और बनाई जारी अवैध कालोनियों पर कार्यवाही की जा रही है । वही आज भी प्राधिकरण की उपसचिव और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, ऋचा सिंह के द्वारा हल्द्वानी के गोजाजाली छेत्र में बिना जिला विकास प्राधिकरण की अनुमति के बन रही 2 कालोनियों का खुद निरीक्षण कर अवैध पाए जाने पर जमीनों की नपाई कर उनको सील कर दिया गया ।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि दरअसल गौलापार क्षेत्र में हाईकोर्ट को शिफ्ट किया जाना है जिसके बाद से हल्द्वानी और गौलापार छेत्र की जमीनों की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री के दौरान स्टांप शुल्क में चोरी सहित कई प्रकार की अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। जिस पर उनके द्वारा जमीनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही अवैध तरीके से कालोनियां काटने और भूमि की खरीद-फरोख्त किए जाने को लेकर भी पूर्व में भी कार्यवाही की गई है जो आगे भी लगातार जारी रहेगी । और उनके द्वारा जांच के बाद इस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


‘SUNAREKA’ ट्रेडमार्क को अंतरिम राहत, ‘SWARNIKA’ नाम से ज्वेलरी कारोबार पर रोक_ Highcourt
चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक