Ad

हॉरर किलिंग: बहन का इस वजह किया था कत्ल,कोर्ट ने तीन भाइयों को सुनाई सज़ा-ए-मौत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लक्सर की एडीजे कोर्ट ने खानपुर में बहन की हत्या में दो सगे और एक ममेरे भाई को फांसी की सजा सुनाई है। बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज होकर तीनों ने गंडासे से काटकर उसकी हत्या कर दी थी।  शासकीय अधिवक्ता भूपेश्वर ठकराल ने बताया कि, शाहपुर निवासी नेपाल सिंह की बेटी प्रीति ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ 2014 में धर्मुपुर निवासी ब्रजमोहन से प्रेम विवाह किया था। इससे परिजन उससे नाराज थे। 18 मई 2018 को प्रीति को परिजनों ने धोखे से खानपुर के  अब्दीपुर में मामा के घर बुलाया। इसी दौरान प्रीति के सगे भाई कुलदीप, अरुण और ममेरे भाई राहुल पुत्र नानू ने गंडासों से काटकर उसकी हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTSAd

 मामले में ब्रजमोहन ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखवाया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने कुलदीप, राहुल और अरुण को जेल भेज दिया था, जबकि चौथे आरोपी का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकरराज ने मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए तीनों को फांसी की सजा सुनाई है। अभी फांसी की तिथि तय नहीं हुई है। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *