Ad

ज़िन्दा सांप चबाने के जुर्म में बेघर कमलेश को जेल

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के लालकुआं में रेलवे द्वारा नगीना कॉलोनी में मकान ध्वस्त करने के दौरान वहां निकले सांप को गृह स्वामी द्वारा गुस्से में आकर चबा लेने की घटना के बाद वन विभाग ने युवक द्वारा भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd


यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व नगीना कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कुल 800 कच्चे-पक्के घरों को तोड़ा गया, इस दौरान कॉलोनी निवासी कमलेश महतो का घर जैसे ही पोकलैंड मशीन द्वारा तोड़ा जा रहा था तभी दीवार के भीतर से एक सांप निकल आया, गृह स्वामी पहले से ही रेलवे और प्रशासन पर मकान तोड़ने के चक्कर में गुस्से में था। इसी दौरान निकले सांप को देखकर आक्रोशित कमलेश ने एकाएक सांप को हाथ में पकड़ कर उसको अपने दांतो से बुरी तरह काट डाला।

यह घटना निकट खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल में कैद कर ली, और यह वाक्या सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद हरकत में आए तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी कमलेश महतो को आज दोपहर नगीना कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में उसका चालान करने की कार्यवाही शुरू कर दी। वही वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।इधर मकान टूटने के चलते बेघर हो चुके कमलेश महतो को सांप को काटने के जुर्म में गिरफ्तार करने के बाद उस पर दोहरी मार पड़ी है, इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *