Ad

नैनीताल जिले में भारी बारिश के चलते 1अगस्त को अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 31 जुलाई, 2024 की सायं को जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 01.08.2024 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (ऑरेन्ज एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd

वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 01.08.2024 (गुरुवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए दिनांक 01.08.2024 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे तथा शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि में ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जनपद में वर्तमान समय में मानसून की सक्रियता के फलस्वरूप भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा समय-समय पर जारी किये जा रहे मौसम पूर्वानुमान चेतावनी के दृष्टिगत राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जा रहे हैं।

जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी की चेतावनियों / एलर्ट के कारण जिला प्रशासन द्वारा आपदा न्यूनीकरण हेतु घोषित किये जा रहे अवकाशों की तिथियों में इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों / प्रबन्धकों द्वारा छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य की निरन्तरता ऑन लाईन शिक्षा के माध्यम से बनाए रखने के सम्बन्ध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाने आवश्यक हैं।

उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया है कि मानसून सत्र के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मौसम विभाग की चेतावनियों के क्रम में जारी किये जा रहे अवकाशों की अवधि में समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रबन्धकों को विद्यालयों में ऑन लाईन (ONLINE) शिक्षा के माध्यम से सुचारू शिक्षण कार्य संचालित कराये जाने हेतु सम्बन्धितों को आवश्यक निर्देश दे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *