हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोह..


उत्तराखंड : हल्द्वानी के मधुवन बैंकेट हॉल में आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के 10वें होली मिलन समारोह में पत्रकारों ने जमकर रंग बिखेरे।
हल्द्वानी के मधुवन बैंकेट हॉल में आज होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने शिरकत की। इस दौरान मुम्बई से आये टी सीरीज सिंगर हरेंद्र चौधरी और कुमाऊँनी गायिका बेबी प्रियंका ने अपने गानों से कार्यक्रम में समां बांधा होली मिलन समारोह का संचालन सोहानी शर्मा ने किया।
इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, वही पत्रकारों के साथ नेता और अधिकारी भी होली के गीतों में झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, कांग्रेस नेता ललित जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक घरबोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, भाजपा नेता महेश शर्मा और अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने शिरकत की।
इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंगो के पर्व होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील की।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, नगर महामंत्री नवीन सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार गणेश जोशी, दीपक अधिकारी, हर्ष रावत, राहुल सिंह दरमवाल, दीप बिष्ट बाबा, डॉ ए एन तिवारी, शोएब खान, अंशुल डांगी, दीप नेगी, मनोज आर्य, नागेश दुबे, वंदना आर्य, रक्षित टंडन, श्रुति तिवारी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..