Haldwani – नशे और सट्टे के खिलाफ फूटा जनाक्रोश


Haldwani – राजपुरा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशे, सट्टा और जुए के कारोबार के खिलाफ स्थानीय पार्षदों, कांग्रेस नेताओं और क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
कोतवाल का घेराव, सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि राजपुरा क्षेत्र में खुलेआम नशे का कारोबार, सट्टा और जुआ संचालित हो रहा है, जिससे युवा पीढ़ी तेजी से बर्बादी की ओर बढ़ रही है। उनका कहना था कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
नशे के सौदागरों पर पुलिस संरक्षण का आरोप
स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस संरक्षण मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान संबंधित चौकी के पुलिस स्टाफ को हटाने की मांग भी जोरशोर से उठी।
पार्षद प्रीति आर्या और धर्मवीर शासक ने कहा कि नशे का कारोबार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों, सट्टा संचालकों और जुआ खिलाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
तीन दिन का अल्टीमेटम
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, वरिष्ठ नेता त्रिलोक बनौली, युवा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, अमित रावत, पंकज कश्यप, जीत सिंह, राजों टंडन, प्रकाश आर्या, संजय शेखर, नवीन चौहान, सूरज प्रकाश, मोहम्मद दिलशाद, यूनुस अली, सौरभ कुमार, सुजल, सचिन, अतर सिंह, विक्की कश्यप, तलत एतेशाम, दिनेश चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाया मामला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
बड़ा मौका_Nainital Bank BC बनकर बढ़ाएं अपनी कमाई, ऐसे करें आवेदन..