Ad

अल्मोड़ा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, रामनगर में कांग्रेस की पांचवीं विजय..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा के प्रत्याशी अजय वर्मा ने कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को लगभग 2200 वोटों के अंतर से हराकर मेयर पद पर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही अल्मोड़ा में पहली बार भाजपा का कमल खिला, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTSAd

भाजपा के विजय प्रत्याशी अजय वर्मा के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जीआईसी मतगणना स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर अजय टम्टा ने कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा का मेयर पहली बार बना है, जो केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश और अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की जनता को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

अजय वर्मा ने अपनी जीत के बाद कहा, “अल्मोड़ा की जनता का मैं हृदय से आभारी हूं और नगर निगम को एक आदर्श नगर बनाने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। साथ ही, जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करूंगा।”

वहीं, रामनगर नगर पालिका में कांग्रेस ने लगातार पांचवीं बार विजय प्राप्त की। कांग्रेस के प्रत्याशी मो. हाजी अकरम ने भाजपा के मदन जोशी को 1155 वोटों से हराकर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। इस चुनाव में हाजी अकरम को 11214 वोट मिले, जबकि भाजपा के मदन जोशी को 10059 वोट मिले। कांग्रेस की लगातार जीत ने पार्टी की मजबूत पकड़ को साबित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page