हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव आरक्षण नियमावली केस में सरकार से 48 घंटे में मांगा शपथपत्र


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आज राज्य सरकार की निकाय और पंचायत चुनाव आरक्षण नियमावली 2024 को चुनौती देती अलग अलग याचिकाओं पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने राज्य सरकार से इस मामले में 48 घंटे में सपथपत्र दाखिल करने को कहा है। न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद, मामले को सोमवार 6 जनवरी के लिए रख दिया है।
मामले के अनुसार, अल्मोड़ा नगर निगम, धारचूला नगर पालिका, गुप्तकाशी नगर पंचायत, उत्तरकाशी नगर पालिका में अध्यक्ष और मेयर के पदों के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण को चुनौती देती याचिकाएं दायर की गई थी। उनमें कहा गया था कि नियमावली बनाने का अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं है। राज्य सरकार की 2024 का आरक्षण संबंधी नियमावली गलत है, इसलिए निकायों का दोबारा आरक्षण तय हो।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शासन ने अहमद नदीम को सौंपा नैनीताल जिले का चार्ज
अंकिता भंडारी केस के अधिवक्ता को धमकी, ‘पहले एक्सीडेंट फिर हमला’ वाले खत से हड़कंप
ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा_ पेशी जारी रहेगी..
आकाश ने लॉन्च किया ANTHE 2026, छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज
नैनीताल – हाईकोर्ट मार्ग में पेड़ गिरने से मोटरमार्ग हुआ बाधित