शासन ने अहमद नदीम को सौंपा नैनीताल जिले का चार्ज


हल्द्वानी। सूचना अधिकारी अहमद नदीम को अब नैनीताल जिले की सूचना व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। शासन ने शासकीय कार्यहित में उन्हें अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से जिला सूचना कार्यालय, नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दिया है।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, मीडिया सेंटर हल्द्वानी में संबद्ध विभाग के सूचना अधिकारी अहमद नदीम को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है। आदेश के बाद वह हल्द्वानी मीडिया सेंटर का काम देखने के साथ-साथ नैनीताल जिला सूचना कार्यालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
नैनीताल में यह पद 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद अचानक रिक्त हो गया था। ऐसे में अहमद नदीम को जिले की सूचना व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नैनीताल से पहले भी रहा है लंबा अनुभव
अहमद नदीम के पास सूचना विभाग में काम करने का लंबा और विविध अनुभव है। वह इससे पहले ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में सहायक जिला सूचना अधिकारी (ADIO) के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शासन ने अहमद नदीम को सौंपा नैनीताल जिले का चार्ज
अंकिता भंडारी केस के अधिवक्ता को धमकी, ‘पहले एक्सीडेंट फिर हमला’ वाले खत से हड़कंप
ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा_ पेशी जारी रहेगी..
आकाश ने लॉन्च किया ANTHE 2026, छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज
नैनीताल – हाईकोर्ट मार्ग में पेड़ गिरने से मोटरमार्ग हुआ बाधित