यहां रोडवेज़ बस में लगी भीषण आग, चालक ने ऐसे बचाई 37 लोगों की जान


उत्तराखंड : लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास बरेली जा रही एक यूपी रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बस में 37 लोग सवार थे। चालक ने बताया कि जैसे ही इंजन से धुआं उठने लगा तो मैंने बस रोक कर बंद कर दी थी। इसे देखते हुए बस में सवार लोगों को उतरने का वक्त मिल गया। नहीं तो मौके पर बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, आग लगने के बाद बस धू-धू कर जलती रही। बस में सवार लोगों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।
देहरादून से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में लच्छीवाला टोलप्लाजा के पास आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में करीब 37 सवारियां बैठी थीं। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राज विक्रम पवार ने बताया कि अमरोहा डिपो की बस देहरादून से बरेली जाने के लिए रवाना हुई थीl


वहीं इस मामले में जानकारी लेने पर डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार ने बताया कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी। इस बस में रास्ते में ही आग लग गयी। बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं। आग लगने से कोई भी सवारी को नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में IPS के तबादले_ कई जिलों के कप्तान बदले गए
डीएम के निर्देश पर हरकत में फूड सेफ्टी डिपार्मेंट_होली से पहले आप भी सतर्क रहें..
उत्तराखण्ड के सांसद कंजूस…केवल 18 प्रतिशत निधि खर्च_रिपोर्ट कार्ड देखिए..
सख्त निगरानी : IG और SSP खुद उतरे मैदान में..
देहरादून में फिर चली गोलियां : मॉल के अंदर कारोबारी की हत्या..