Ad

चारधाम यात्रा में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश : पांच श्रद्धालुओं और पायलट की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी क्षेत्र के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य आपदा प्रबंधन इकाइयाँ तुरंत मौके पर रवाना हुईं और पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd

हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरकर हर्षिल की ओर प्रस्थान किया था। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें एक पायलट और छह यात्री शामिल थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों में चार यात्री मुंबई और दो आंध्र प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन खराब मौसम और तकनीकी खराबी को संभावित वजह माना जा रहा है। इस दुर्घटना के बाद ऐहतियातन गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से संचालित केदारनाथ हेली सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

हादसे में मृतकों की सूची

काला सोनी (एफ) 61, मुंबई , विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई, रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई, राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी , वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ) आंध्र प्रदेश। रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।

    घायल
    मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी, घायल

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

    हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, “उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।”

    उन्होंने कहा, “ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रशासन को घायलों को हरसंभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।”

    ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
    लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

    👉 Join our WhatsApp Group

    👉 Subscribe our YouTube Channel

    👉 Like our Facebook Page