Ad

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : प्रदेश में लगातार बरसात का दौर जारी है, लेकिन इस बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में अगले दो घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी द्वारा आज रात 10:30 बजे तक गरज चमक के साथ बहुत भारी बारिश की संभावनाएं जताई है, जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में अगले दो घंटे कहीं कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी भी जारी की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका मीणा ने नगर निगम क्षेत्र के सभी स्कूल सरकारी गैर सरकारी आंगनवाड़ी समेत बंद करने का निर्णय लिया है। देहरादून के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश गिरने से भारी नुकसान हुआ है। देहरादून और मसूरी के बीच कुछ इलाकों में देर शाम से हुई प्रचंड बारिश ने भरी नुकसान किया है। इस वजह से प्रशासन ने पहली से लेकर 12वीं क्लास तक के शैक्षणिक संस्थाओं को मंगलवार 8 अगस्त के लिए बंद कर दिया है।

देहरादून-मसूरी मार्ग मलबा आने से बंद हो गया है। देहरादून के स्कूलों में कल ऐहतियातन अवकाश घोषित कर दिया गया है। नगर निगम देहरादून और विकास खंड रायपुर के सभी शासकीय, गैर शासकीय, शिक्षण संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *