

उत्तराखंड : रुड़की मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम आग लगने से तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे से यहां बाजार में अफरा-तफरी मच गई। यही एक और गोदाम में भी आग लग गई। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
सोमवार को रुड़की में पटाखा गोदाम में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के कानून ज्ञान मोहल्ले में सुबह करीब 10:30 बजे की घटना है। उस समय दुकान पर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे और बेसमेंट में पांच मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चरखी की चिंगारी से गोदाम के अंदर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
तेज धमाकों के साथ गोदाम में आग लगी तो आसपास के मोहल्ले में भी भगदड़ मच गई। जबकि गोदाम के अंदर काम कर रहे 16 वर्षीय अरमान निवासी इमलीखेड़ा, सूरज निवासी जामनगर, नीरज निवासी ढंडेरा, अदनान निवासी माही ग्राम और एक अन्य युवक मौजूद थे।
चरखी से लगी आग
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:30 बजे दुकान पर दो ग्राहक पटाखे खरीदने आए थे। गोदाम में मौजूद एक युवक ने ग्राहकों को पटाखों वाली चरखी चला कर दिखाइ। चरखी से निकली चिंगारी से गोदाम में रखे पटाखों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम दौरे से पहले STH के पास कार में मिला युवक का शव_मचा हड़कंप..Video
सीएम दौरे से पहले STH के पास युवक का शव मिला_मचा हड़कंप
थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत_अबकी होली बख्शा नहीं जाएगा..
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर से जीवित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी कल हल्द्वानी दौरे पर_ इस खास प्रोग्राम में करेंगे शिरकत