Ad

उत्तरकाशी मस्जिद मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई, जानिए जिला प्रशासन ने क्या कहा..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में उत्तरकाशी के भटवारी रोड स्थित सुन्नी समुदाय की मस्जिद विवाद मामले में प्रशासन द्वारा मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा से न्यायालय संतुष्ट दिखा। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया कि विवादित मस्जिद समेत सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

इसके साथ ही इनके आसपास गश्त भी की जा रही है। इस कार्यवाही से संतुष्ट कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने कहा कि धार्मिक स्थल के अंदर और बाहर सभी जरूरी कदम उठाएं गए हैं और शांति व्यवस्था बनाने के उपाय किये गए हैं। मामले में अगली सुनवाई 5 दिसंबर के लिए तय की गई है।


मामले में हाईकोर्ट की पूर्व खण्डपीठ ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी और एस.एस.पी.को वहां के सभी धार्मिक स्थलों में कानून और व्यवस्था बनाएँ रखने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने डी.जी.पी.को आज स्थिति से अवगत कराने को कहा था।


मामले के अनुसार उत्तरकाशी की ‘अल्पसंख्यक सेवा समिति’ व अन्य ने याचिका दायर कर कहा कि बीते 24 सितंबर से कुछ संगठनों ने उनकी मस्जिद को अवैध बताकर उसे ध्वस्त करने की धमकी दी है। जिसकी वजह से वहां दोनों समुदाय में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी है। इसलिए मस्जिद की शुरक्षा करने के आदेश राज्य सरकार को दीए जायँ। मामले में अब कल 27 नवंबर को सुनवाई होनी तय हुई है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page