ज़िदंगी की जंग हारी एक और निर्भया ..दरिंदो ने काट दी थी ज़बान…

नई दिल्ली 29.09.2020 GKM NEWS निर्भया घटना ने देश को हिला कर रख दिया था…निर्भया के हत्यारो को इसी फांसी हुई थी..लेकिन निर्भया घटना के बाद भी बलात्कार की घटना रुकने का नाम नही ले रही हैं..कभी कठुआ कभी उन्नाव तो कभी कही और ..कुछ घटनाओ में तो लड़की की आवाज़ दबाने के लिए उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नही होती है..
14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक युवती के साथ दरिंदो ने बलात्कार किया..इतना ही नही उन दरिंदो ने हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए उस युवती की जीभ तक काट ली थी..हैवानो का इस पर भी मन नही भरा तो उन्होंने युवती के गर्दन की हड्डी भी तोड़ दी. आखिर कब जाकर ऐसे हैवान और उनकी हैवानियत खत्म होगी..निर्भया के बाद देश बेटियों के साथ ऐसी घटनाये कम नही हुई है,
उत्तर प्रदेश के हाथरस में इन दरिंदों की शिकार हुई एक और देश की बेटी एक और निर्भया दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अपनी जिंदगी की जंग हार गई..उसने आज दम तोड़ दिया. दरिंदों ने ना सिर्फ उस दलित युवती का बलात्कार किया बल्कि उसकी जीभ भी काट दी ताकि वो किसी को अपने दर्द की कहानी तक ना बता सके. युवती ने पहले अपने बयान दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन ज़बान कट जाये से वह कुछ बोल न सकी ..यह देखकर पुलिस वालो के भी आंसू झलक आये थे..
आपको बता दे कि 14 सितंबर को युवती जानवरों के लिए चारा लेने अपनी मां के साथ खेत गई थी. इसी बीच खेत में गांव के ही कुछ दबंग युवक आ गए और युवती के साथ जबरदस्ती करने लगे. उव्ती ने खुद उन दरिंदो से बचाने की कोशिश की.. लेकिन आरोपी उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे. चार युवकों ने बारी-बारी से उससे गैंगरेप किया. बेटी के चीखने की आवाज सुनकर युवती की मां उसे ढूंढते हुए वहां आ पहुंची तो आरोपी खेत से फरार हो गए..
बेटी की गंभीर हालत देखकर मां ने लोगो की मदद से उसे पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां लड़की की हालत गंभीर हो गई थी. शुरुआती इलाज करने वाले स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि लड़की की गर्दन को बहुत ही कूरता और बेदर्दी से मरोड़ा गया था जिस वजह से उसे सर्वाइकल स्पाइन इंजरी हो गई.
डॉक्टरों ने बताया कि इससे युवती के शरीर का निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया और उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी.अस्पताल में पीड़ित युवती ने इशारों-इशारों में अपने बयान में बताया कि उसके साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गैंगरेप किया और उसकी हत्या का प्रयास कर रहे थे. उधर कार्यवाहक सीओ सादाबाद महिला अधिकारियों के साथ पहुंच कर युवती की स्थिति देखी जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई गईं.
लेकिन आज पीड़ित युवती का राजधानी दिल्ली के सफ़दर जंग में निधन हो गया..डाक्टरों की तमाम कोशिशो के बाद भी पीड़ित युवती को नही बचाया जा सका..





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..