Ad

ज़िलाधिकारी से मिले पूर्वमंत्री, अपने क्षेत्र की इस बड़ी परेशानी को लेकर सौपा ज्ञापन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

टिहरी गढ़वाल 29.09.2020 GKM NEWS पूर्व मंत्री और उत्तराखंड क्रांति दल केअध्यक्ष पंकज व्यास जिलाधिकारी से मिले और उन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा उन्होंने कहा कि टिहरी डैम की आखरी टनल बंद होने से आज तक प्रताप नगर क्षेत्र सर्वअधिक प्रभावित हुआ है भौगोलिक परिस्थितियां होने के कारण प्रताप नगर क्षेत्र में लाखों की आबादी होने के चलते अनेकों समस्याओं को निरंतर सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रताप नगर क्षेत्र की जनता को आन्दोलन की राह पकड़नी पड़ेगी.

ADVERTISEMENTSAd


सरकार को प्रताप नगर क्षेत्र को पिछड़ा वर्ग घोषित करना पड़ा किंतु केंद्र सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण सूची से प्रताप नगर के फिगवाल समुदाय का नाम अधिसूचित ना होने कारण क्षेत्र के लोगों को केंद्र तथा ओबीसी क्षेत्र को दी जाने वाली सेवाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि टिहरी डैम बनने से प्रतापनगर क्षेत्र प्रभावित हुआ है.

अभी भी टिहरी झील के किनारे बसे कई गांव का विस्थापन अवशेष है और अधिक प्रभावित क्षेत्र होने के कारण प्रताप नगर क्षेत्र में निवासरत जनता को निशुल्क बिजली पानी की सुविधा प्रदान करना है क्षेत्र में उधोग स्थापित ना होने के कारण रोजगार सुविधा का अभाव बना हुआ है उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी का दर्जा दिया जाए।

बाइट.. पंकज व्यास पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *