दुकान में लगी अचानक आग ने लिया विकराल रूप..भारी नुकसान की आशंका..देखे विडियो

काशीपुर उधम सिंह नगर 30.09.2020.GKM NEWS काशीपुर की पुरानी सब्जी मंडी में अज्ञात कारणों से एक दुकान में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया ओर कई फड़ों को चपेट में ले लिया।जिसमे करीब 50 फड़ जलकर राख हो गए। वही घटना की सूचना पर पहुची अग्नि शमन विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बता दे कि काशीपुर की पुरानी सब्जीमंडी में शार्ट सर्किट के चलते एक फड़ में आग लग गई। जिसके बाद आग ने एक के बाद एक फड़ को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पुरानी सब्जी मंडी में करीब 50 फड़ आग का गोला बन गई।
आग लगने की सूचना लोगो ने तत्काल अग्निशमन विभाग को दी लेकिन अग्निशमन विभाग की गाड़ी निर्माणधीन फ्लाईओवर के चलते 1 घंटे देरी से पहुची। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वही सूचना मिलते ही एसडीएम ओर स्थानीय प्रशासन मोके पर पहुच गया और अन्य जगहों से दमकल की गाड़ी मंगवाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक आग ने व्यापारियों का लाखो रुपये के सामान को राख में बदल दिया। वही एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि आग को बुझाने के लिए आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ी लगाई गई।
उन्होंने बताया कि आग से करीब 50 से 60 फड़ो को नुकसान हुआ है। जिसका आकलन सुबह किया जाएगा।
बाइट : गौरव कुमार ……………. एसडीएम, काशीपुर





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…
Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती