Ad

लालकुआं में हरीश रावत के बड़े ऐलान.. लागू करेंगे 4600 ग्रेड पे, भाजपा पर कही ये बड़ी बात, अंग्रेजों की …

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : -(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के लालकुआं में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं क्षेत्र में बाहरी कहे जाने पर जवाब देते हुए कहा कि लड़ाई उत्तराखंड और उत्तराखड़ियात को बचाने की है । उत्तराखंड हमारे साथ खड़ा होना चाह रहा है, लेकिन लालकुआं के कुछ संकीर्ण प्रवृति के लोग अलग ही राग अलाप रहे हैं । अब भाजपा का जन्मस्थान खोजना होगा, ये तो अंग्रेजों की गोद में पैदा हुई थी ।

ADVERTISEMENTSAd


उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो प्रदेश में क्रांतिकारी भूमि सुधार होगा, जो जिस भूमि में काबिज है उसका उसे मालिकाना हक मिलेगा । इससे एक लाख पिछत्तर हजार लोग लाभान्वित होंगे जिसमें लालकुआं के लोग भी शामिल हैं। आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान पर बोलते हुए हरीश रावत ने कहा कि वो जगह जगह सरकारी भूमि में आवारा पशु ग्रह बनाएंगे और इक्छुक बेरोजगारों को नीतिगत तरीके से उसमें काम देंगे । अंत मे उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य एक ऐसी सरकार बनाने का है जो पलायन और बेरोजगारों को खत्म करे और गरीबों को लाठी का सहारा देने का काम करे ।

दूसरी तरफ उन्होंने नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान हरीश रावत ने डबल इंजन की सरकार को कटघरे मैं खड़ा करते हुए कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार ने पूरे 5 वर्षों में विकास का कोई भी कार्य नहीं किया है, बिन्दुखत्ता को राजस्व या फिर नगरपालिका बनाए जाने पर जन भावनाओं के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा तथा यहां की जनता को जो उचित लगेगा वह निर्णय लिया जाएगा।

हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तराखंडियत बचाने को प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की भूमिका सदा अहम रही है।

पुलिस कर्मियों के लिए उन्होंने कहा कि उनके सरकार के सत्ता में आने के बाद 4600 ग्रेड पे लागू किया जाएगा, वही हरीश रावत ने स्ट्रिंग प्रकरण में बोलते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार में दम है तो मेरे खिलाफ कार्यवाही करके दिखाएं अन्यथा दुस प्रचार ना करें, अगर आरोप साबित होता है तो राजनीति छोड़ दूंगा।

वही पलायन व रोजगार के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे साथ ही साथ उत्तराखंड के लिए जन कल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारने को पहली प्राथमिकता देंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *