

उत्तराखंड : हरिद्वार रानीपुर थाना क्षेत्र के शिवालिक नगर क्षेत्र में 32 वर्षीय करण आत्महत्या करने के प्रयास में अपने घर की चौथी मंजिल की छत पर चढ़ा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को छत से उतारा पुलिस को पूछताछ में पता चला युवक नशे का आदि पुलिस मामले की जांच में जुटी।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की शिवालिक नगर कालोनी में एक युवक के मकान की चौथी मंजिल पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी से हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बामुश्किल युवक को नीचे उतारा. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को न्यू शिवालिकनगर स्थित एफ ब्लॉक में रहने वाला 32 वर्षीय करण सिंह पुत्र बुध सिंह अपने मकान की चौथी मंजिल पर चढ़ गया और वहां से नीचे कूदने की बात कहने लगा. युवक के चौथी मंजिल पर चढ़ने और वहां से कूदने की धमकी देने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. रानीपुर पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए एंबुलेंस व दमकल की गाड़ी को भी बुलाया. पुलिस ने युवक से नीचे उतरने की अपील की, किन्तु उसने किसी की ना सुनी. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक थोड़ा मानसिक रूप से बीमार है.


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..