

उत्तराखण्ड के नैनीताल में आज धूमधाम से हरेला महोत्सव का उद्घाटन हुआ। आई.जी.नीलेश आनंद भरणे ने उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।
नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने दो दिवसीय हरेला पर्व महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान एक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे कुमाउँनी परिधान में निकले। शोभा यात्रा में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र छोलिया नृतक और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राएं घाघरा पिछौड़ा पहनकर पहुंचे थे।
हरेले के सम्मान में महिलाओं ने भी कुमाउँनी परिधान पहनकर शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। नयना देवी मंदिर के समीप गोवर्धन हॉल में शनिवार और रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों ने छोलिया का पाठ किया।
हरयाली, धान बुवाई और बरसात के आगमन को दर्शाने वाले इस त्योहार को नैनीताल की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर मनाया। सैकड़ों की संख्या में आई महिलाओं ने नाचते गाते शोभा यात्रा में भाग लिया और आने वाली पीढ़ी को एक ज़ुन्दर संन्देश दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कहीं गुजराती रंग, कहीं कुमाऊंनी अंदाज़.. डांडिया की मस्ती में झूमा नैनीताल_Video
इंडिया गेट पर_अंकिता भंडारी के माता-पिता धरने पर बैठे, राहुल गांधी मिलने पहुंचे
नीमा भट्ट, मनीष जोशी, मोहम्मद गुफरान, रोहित कुमार, सलमान सिद्दीकी, सलीम सैफी और हेमंत शर्मा निर्विरोध निर्वाचित
मेरठ हत्याकांड: नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा..