

उत्तराखंड के नैनीताल में आज हल्द्वानी से आई हनुमान भक्तों की टीम ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़कर धमाल मचा दिया। हनुमान भक्तों ने राम सेवक सभा के सदस्यों और जय श्री राम सेवा दल के साथ अलग अलग जगहों में हनुमान चालीसा के पथ कर माहौल भक्तिमय कर दिया।

नैनीताल में आज सवेरे से ही हनुमान भक्तों अलग अलग जगहों से पहुंचे। राम सेवक सभा प्रांगण में दोपहर शुरू हुए इस आयोजन में सत्य सनातन शक्ति जन जागरण अभियान के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।

पथ सम्पन्न होने के बाद भक्तों ने माँ नयना देवी मंदिर के दर्शन किये जिसके बाद सभी ने भगवा ध्वज तले हनुमान चालीसा का पथ किया। बेहद शालीनता के साथ हुए इस आयोजन में राम सेवक सभा, ‘हनुमान भक्तों’ और ‘जय श्री राम सेवा दल’ के सदस्यों का बड़ा योगदान रहा। आयोजन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान विधायक सरिता आर्या समेत अन्य सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन